DSP Kaise Bane? DSP Ke Liye Qualification DSP कैसे बनते हैं? सैलरी

 

वैकेंसी का नाम :

DSP Kaise Bane? DSP Ke Liye Qualification DSP कैसे बनते हैं? सैलरी

पोस्ट की तिथि : 06 July 2025
पोस्ट के बारे में : नमस्कार दोस्तों rojgarsangam.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है | आज के इस लेख में DSP Kaise Bane? इसी टॉपिक के बारें में बात करने वाले हैं | वर्तमान समय में अधिकतर छात्र-छात्राएं पुलिस विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं | जिसमें से कुछ लोग इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (दरोगा), तथा एसपी बनना चाहते हैं | और उसी में से कुछ लोगो का सपना डीएसपी बनने का होगा है |

विभाग का नाम :-  पुलिस विभाग (Police Department)

पद का नाम :- उप पुलिस अधीक्षक (DSP) 

वेबसाइट लिंक :- WWW.ROJGARSANGAM.COM

DSP Kya Hota Hai (DSP Kaise Bane)

  • DSP का फुल फॉर्म होता है Deputy Superintendent of Police होता है जिसे हिंदी में “उप पुलिस अधीक्षक” कहते हैं |
  • दोस्तों सबसे पहले हम जानेंगे कि DSP Kya hai? डीएसपी (DSP) भारतीय पुलिस का एक पुलिस अधिकारी का पद है |
  • पुलिस विभाग का यह पद बहुत ही जिम्मेदारी वाला पद है इसमें आपको अच्छी-खासी सैलरी के साथ ही अच्छा सम्मान भी मिलता है | अर्थात पुलिस विभाग में यह पद मिलना आपके लिए बहुत ही गौरव की बात है |
  • डीएसपी (DSP) के नीचे बहुत सारे पुलिस कर्मी कार्य करते हैं | इन पुलिस अधिकारियों को डीएसपी (DSP) निर्देश देता है | और समय-समय पर इनके कार्यों की जाँच भी करता है | कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाने पर डीएसपी (DSP) उन्हें निर्देश देता है कर दंड भी दे सकता है |

DSP Banane Ke Liye Yogyta (Qualification)

  • इसके लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की परीक्षा पास की हो
  • यदि आप स्नातक (Graduation) के अंतिम सेमेस्टर में है तब भी फॉर्म भर सकते हैं |
  • लेकिन परीक्षा पास करने के बाद स्नातक (Graduation) डिग्री का सर्टिफिकेट देना होगा |
  • उम्मीदवार की उम्र 21-30  वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिक उम्र होने पर छूट भी मिलता है |
  • OBC उम्मीदवार को अधिक उम्र होने पर 3 वर्ष का छूट मिलता है |
  • SC / ST कैंडिडेट्स को अधिक उम्र होने पर 5 वर्ष की छूट दी जाती है |

UP Lekhpal Selection Process in Hindi

  • DSP बनने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विस परीक्षा देनी पड़ती है | राज्य लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है |

    Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा) :

    इसमें वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाते हैं चार विकल्प दिया होता है जिसमे से किसी एक विकल्प का चयन करके उत्तर देंना होता है | प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा होती है |

    प्रारंभिक परीक्षा को केवल उत्तीर्ण करना होगा है | इसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में  नहीं जोड़े जाते हैं | यह परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा तक पहुंचने के लिए कराई जाती है | केवल जो अभर्थी Pre Exam को पास करते हैं उन्ही ही Mains Exam में बैठने का मौका मिलता है |

    Mains Exam(मुख्य परीक्षा) : 

    जब आप Prelims Exam को पास कर लेते है तब आपको Mains Exam देने का मौका मिलता है | यह परीक्षा लिखित परीक्षा होती है | इसमें डिस्क्रिप्टिव टाइप का प्रश्न होता है जिसका उत्तर शब्दों में देना होता है |

    Interview (साक्षात्कार) : 

    इंटरव्यू राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतिम परीक्षा है | जो उम्मीदवार Prelims Exam और Mains Exam को पास करते हैं | उन्हें ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है |

    फाइनल मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू के भी अंक जोड़े जाते हैं | इसलिए जब भी इंटरव्यू देने का मौका मिले बिना किसी घबराहट के अच्छे से देने का प्रयास करें | इंटरव्यू पास करने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है |

DSP की सैलरी कितनी होती है 

  • डीएसपी (DSP) का वेतन (Salary) 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये प्रति माह तक हो सकता है, यह राज्य और अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। डीएसपी को मूल वेतन के अलावा कई भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे कि आधिकारिक आवास, वाहन, सुरक्षा गार्ड, और चिकित्सा सुविधाएं। 

DSP के कार्य और जिम्मेदारियां 

  • डीएसपी (DSP) के नीचे बहुत सारे पुलिस कर्मी कार्य करते हैं | इन पुलिस अधिकारियों को डीएसपी (DSP) निर्देश देता है |साथ ही जरूरत पड़ने पर कार्य भी करता है |
  • और समय-समय पर इनके कार्यों की जाँच भी करता है | कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाने पर डीएसपी (DSP) उन्हें निर्देश देता है कर दंड भी दे सकता है |

सभी कैंडिडेट्स फॉर्म भरने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें 

 

 

 

 

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

Apply Online Click Here

 Link Activate Soon

Official Notification Click Here

 Link Activate Soon

Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top