यूपी पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? : UP Police Constable Ke liye Yogyata, Qualification, Height

 

वैकेंसी का नाम :

यूपी पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? : UP Police Constable Ke liye Yogyata, Qualification, Height

पोस्ट की तिथि : 23 अक्टूबर 2023
पोस्ट के बारे में : उत्तर प्रदेश पुलिस से सबंधित इस लेख में मैंने बताया है उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल बनने के लिए क्या करना होगा इसके लिए क्या योग्यता चाहिए जैसे कि शैक्षिक योग्यता, शारीरिक योग्यता (लम्बाई, दौड़, सीना, लम्बी कूद, ऊँची कूद इत्यादि) इन सभी विषयों पर मैंने नीचे दिए गए बिंदुंओ में विस्तार से बताया है | अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में एक पुलिस कांस्टेबल बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़कर काफी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | मैंने सभी बिंदुओं पर नीचे अच्छे से जानकारी को लिखा है |

विभाग का नाम :- पुलिस विभाग (Police Department)

पद का नाम :- उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 

वेबसाइट लिंक :- WWW.ROJGARSANGAM.COM

UP पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए क्या करें 

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल बनने के लिए सबसे पहले आपको हाई स्कूल पास करना होगा उसके बाद किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा किसी भी स्ट्रीम में पास करना होगा | फिर आपको इंतजार करना होगा यूपी पुलिस की वैकेंसी का उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट & प्रमोशन बोर्ड समय-समय पर पुलिस कांस्टेबल पद के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है जैसे ही फॉर्म आये आपको फॉर्म भरना होगा | उसके बाद आपको इसकी लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दस्तावेज की जाँच) को पास करना होगा, अगर आप इन परीक्षाओं को पास कर लेते हैं तो आपको मेडिकल परीक्षा को भी उत्तीर्ण करना होगा | जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है | और उस फाइनल रिजल्ट में आपका नाम आता है तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस में एक कांस्टेबल बन सकते हैं |

UP Police Constable Banne Ke Liye Qualification

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल पास होना चाहिए
  • और इसके साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा किसी भी स्ट्रीम के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना चाहिए
  • उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए बारहवीं पास होना जरूरी है

UP Police Constable Ke Liye Height

  • General / OBC पुरुष कैंडिडेट्स की लम्बाई 168 सेमी होनी चाहिए
  • SC/ST पुरुष कैंडिडेट्स की लम्बाई 160 सेमी होनी चाहिए |
  • महिला कैंडिडेट्स (GN/OBC/SC) की लम्बाई 152 सेमी होनी चाहिए
  • और ST महिला कैंडिडेट्स की लम्बाई 147 सेमी होनी चाहिए |
  • जनरल / ओबीसी पुरुष कैंडिडेट्स का सीना 79 सेमी होना चाहिए |
  • आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स (SC / ST) का सीना 77 सेमी होना चाहिए |
  • महिला कैंडिडेट्स का वजन काम से कम 40 किलो ग्राम होना चाहिए |

यूपी पुलिस  कांस्टेबल Selection Process in Hindi

  • उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है | जिसमे से की सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा देना पड़ता है जिसके साथै में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कर लिया जाता है |  उसके बाद एक मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है उस मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम आते हैं उनका मेडिकल परिक्षण कराया जाता हैं |
  • लिखित परीक्षा (Written Exam) :-

  • लिखित परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया का सबसे प्रथम चरण है | यह परीक्षा ऑनलाइन कराई जाती है, इसमें जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, नुमेरिकल एंड मेन्टल एबिलिटी और रीजनिंग का कुल 150 प्रश्न होता है | जिसके लिए कुल 300 अंक निर्धारित होते हैं | सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित होता है और समय 120 मिनट का दिया है | इसके साथ ही नकारात्मक अंक का प्रावधान होता है | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिया जाता है |
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) :-

  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है | इसमें उम्मीदवारों की दौड़ (Running) होती है और शरीर का मापन किया जाता है | पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किलो मीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है | वही महिला कैंडिडेट्स को 2.4 किलो मीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होती है |
  • मेडिकल टेस्ट (Medical Test) :-

  • ऐसे कैंडिडेट्स जो लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास कर लेते हैं उनके शारीरिक स्वास्थ की जाँच के लिए मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है | जिसमें ये चेक किया जाता है की कैंडिडेट्स किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित तो नहीं है | जो उम्मीदवार इस मेडिकल टेस्ट को भी पास कर लेता है उसका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए चयनित कर लिया जाता है |

यूपी पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है 

  UP Police Constable की शुरूआती सैलरी 21000 से 25000 रुपये प्रति माह मिलती है जिसके साथ ही उन्हें अन्य कई प्रकार के भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, यात्रा भत्ता इत्यादि भी मिलते हैं जैसे ही उनका अनुभव बढ़ता जाता है उनका वेतन भी समय के अनुसार बढ़ जाता है

सभी कैंडिडेट्स फॉर्म भरने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें 

 

 

 

 

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

फॉर्म भरने के लिए  यहाँ क्लिक करें 
ऑफिसियल नोटिफिकेशन  डाउनलोड करें 

जल्द होगा जारी 

ऑफिसियल वेबसाइट  यहाँ क्लिक करें 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top